महात्मा गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को ‘पोरबन्दर’ (गुजरात) में हुआ था। उनके बचपन का नाम ‘मोहनदास’ था। उनके पिता श्री करमचंद गाँधी पोरबन्दर रियासत के दीवान थे और उनकी माता ‘श्रीमती पुतलीबाई’ पुराने विचारों की हिन्दू महिला थी। परन्तु एक योग्य महिला होने के नाते उनकी मां ने उन पर गहरा प्रभाव डाला। उनके पिता ने भी सत्यवादी, वीर और उदार व्यक्ति होने के कारण उनके मानस पटल पर गहरा प्रभाव डाला। आज्ञापालन का गुण गाँधी जी ने अपने माता-पिता से बचपन में ही सीख लिया था। उनके माता-पिता ने गाँधी जी को एक योग्य व्यक्ति बनाने के लिए जी-जान से प्रयास किए, उन्होंने गाँधी जी को पोरबन्दर के प्राथमिक स्कूल में प्रवेश दिलाया। जब गाँधी जी की आयु सात वर्ष की थी तो वे अपने माता-पिता के साथ राजकोट हाईस्कूल में प्रविष्ट हो गए और यहीं से उन्होंने 1887 ई० में मैट्रिक की परीक्षा पास की। 13 वर्ष की आयु में उनका विवाह पोरबन्दर के एक व्यापारी गोलकनाथ मानकजी की पुत्री ‘कस्तूरी बाई’ से हो गया। वह एक शान्त व शील स्वभाव की लड़की थी। उनके स्वभाव ने गाँधी जी को अत्यधिक प्रभावित किया। गाँधी जी ने वैवाहिक जीवन के पश्चात् भी अपनी पढ़ाई को जारी रखा।
जब तक साहित्य का काम केवल मन-बहलाव का सामान जुटाना, केवल लोरियाँ गा-गाकर सुलाना, केवल आँसू बहाकर जी हलका करना था, तब तक इसके लिए कर्म की आवश्यकता न थी। वह एक दीवाना था, जिसका गम दूसरे खाते थे, मगर हम साहित्य को केवल मनोरंजन और विलासिता की वस्तु नहीं समझते। हमारी कसौटी पर वही साहित्य खरा उतरेगा, जिसमें उच्च चिंतन हो, स्वाधीनता का भाव हो, सौंदर्य का सार हो, सृजन की आत्मा हो, जीवन की सचाइयों का प्रकाश हो, जो हममें गति और बेचैनी पैदा करे, सुलाए नहीं, क्यूंकि अब और ज़्यादा सोना मृत्यु का लक्षण है।प्रेमचंद
पंडित जवाहर लाल नेहरू, भारत के एक ऐसे नेता जिन्होंने न केवल भारत को ही सम्मान से जीना सिखाया बल्कि विश्व के ना जाने कितने ही देशों को गुलामी की दासता से मुक्त कराने का प्रयास किया। विश्व युद्ध के दौरान उनके द्वारा संचालित गुटनिरपेक्ष आन्दोलन को दुनिया आख़िर कैसे भूल सकती है। पंडित जी एक प्रगतिशील नेता थे और चाहते थे कि देश भी प्रगतिशीलता के पथ पर आगे बढ़े। एक सम्पन्न परिवार के सदस्य होते हुए भी उन्होंने देश सेवा को चुना और अपनी ज़िन्दगी को भारत माता के नाम पर समर्पित कर दिया। यह पुस्तक उन्हीं के समर्पण में अर्पित है।